मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पांचवीं लिस्ट जारी

By AV NEWS

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 92 नाम घोषित किए गए हैं। बता दे कि भाजपा 136 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। वहीं आज 92 प्रत्याशियों के नामों के साथ पार्टी ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।

प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कोर ग्रुप के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article