Sunday, October 1, 2023
Homeमध्यप्रदेशअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

महिलाकर्मियों को 7 दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश की महिला कर्मचारियों को 7 दिन के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान है। सीएम ने कहा कि महिलाएं आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, लेकिन उन पर मातृत्व और घर संभालने की जिम्मेदारी भी है।

इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी। 10वीं के बाद हायर सेकेंडरी स्कूल व कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता के लिए पाठ पढ़ाया जाएगा। बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर