Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीअखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के अधिवेशन में 7 प्रस्ताव पारित

अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के अधिवेशन में 7 प्रस्ताव पारित

राष्ट्रीय माटी कला बोर्ड के गठन की मांग

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ अधिवेशन का आयोजन किया। अधिवेशन में सात प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें प्रमुख तौर पर राष्ट्रीय माटी कला बोर्ड के गठन और ईट की जीएसटी की दर वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई थी।

अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ नई दिल्ली के तत्वावधान में अ.भा. प्रजापति महासंघ उज्जैन द्वारा आयोजित अधिवेशन में 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश के 887 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवृक्ष प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव मनोज प्रजापति के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छगनलाल चक्रवर्ती, राष्ट्रीय संगठन सचिव कैलाश बोबारिया के नेतृत्व में आयोजित अधिवेशन में सात प्रस्ताव समाजहित में पारित हुए। इनमें राष्ट्रीय माटी कला बोर्ड का गठन, ईट निर्माण पर जीएसटी की दर वृद्धि को वापस लेने हेतु सरकार से मांग करना। प्रजापति समाज हेतु छात्रावास ,धर्मशाला, प्रशिक्षण संस्थान, कार्यशाला हेतु भूमि आवंटन।

माटी कला एवं मिट्टी से निर्मित वस्तुओं के निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु वृहत कार्य योजना। प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ कार्य योजना बनाना। प्रजापति समाज के शैक्षणिक विकास की कार्य योजना तैयार करना। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक प्रदेश में खेल प्रकोष्ठ का गठन करना शामिल है। अतिथियों का स्वागत सुशील प्रजापति, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, प्यारेलाल नकसवाल, रमेश चंद्र भगत, सत्यनारायण सियोट, रमेश मुन्नालाल, राजू बाबा प्रकाश प्रजापति, मोती लाल प्रजापति, दुलीचंद्र प्रजापति, जीतमल नगरिया द्वारा किया गया। अधिवेशन में उज्जैन जिले को पूरे मध्यप्रदेश में समाज सेवा का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया। जिला अध्यक्ष गुलाबचंद्र प्रजापति व युवा अध्यक्ष कमल नंदवाना को सर्वश्रेष्ठ जिले की ट्रॉफी प्रदान की गई। आभार कमल नंदवाना ने माना।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर