Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
अगर मन उदास है तो इन आसान टिप्स से रखें खुश
Sunday, October 1, 2023
Homeहेल्थ एंड फिटनेसअगर मन उदास है तो इन आसान टिप्स से रखें खुश

अगर मन उदास है तो इन आसान टिप्स से रखें खुश

कई लोगों के साथ एक नॉर्मल दिक्कत होती है और वो ये कि उन्हें हमेशा ही उदास और दुखी महसूस होता है। एक तरह से देखा जाए तो ऐसी समस्या से जूझने वाले लोगों की कमी नहीं है। ऊपरी तौर पर खुशमिजाज और सुख से भरे दिखने वाले लोग भी अंदर से दुखी रहते हैं।

सबकी जिंदगी में कोई ना कोई तनाव जरूर होता है। किसी को काम का तनाव है, तो किसी को कॅरियर को लेकर। ये तनाव हमारे मन को प्रभावित करता है। पर कई बार ऐसा भी होता है कि हमारा मन क्यों उदास है इसका पता ही नहीं चलता। कुछ घंटों पहले तो ठीक था, लेकिन अब क्यों मन बदल गया, अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अपने मन को झट से ठीक करने के लिए कुछ अभ्यास कर सकते हैं।

मन उदास है, ये कैसे जानेंगे?

जब मन सामान्य होता है तो सभी काम सामान्य गति से पूरे होते हैं। अगर मन उदास होगा, तो हड़बड़ाहट होगी और चिड़चिड़ााहट भी। शोर और लोगों की आवाज सुनकर चिड़चिड़ााहट हो सकती है। रसोई में काम करते वक्त हड़बड़ाहट होगी, ऐसा लगेगा जैसे कि काम नहीं हो पा रहा है। कई मामलों में उदासी जुबान पर आ जाती है और सामने मौजूद शख्स पर गु़स्सा उतर जाता है। ऐसा आप भी महसूस करते होंगे।

संगीत से मन बदलें

मन बदलने के लिए संगीत सुन सकते हैं। हालांकि संगीत ऐसा चुनें जो मन को शांत करे ना कि चिड़चिड़ाहट पैदा करे। कई बार मन पर संगीत निर्भर करता है, जैसे कि हो सकता है कि फिलहाल आपका जैसा मन है उसमें तेज और शोर वाला संगीत पसंद ना आए। धीमा और शांत संगीत मन को सुकून दे।

बगीचे में समय बिताएं

अगर घर में पौधे हैं, तो हरियाली में समय बिताएं। पेड़ों के बीच सैर कर सकते हैं या बगीचे में बागवानी। शोध के मुताबिक पौधों के रंग खुशी और शांति देते हैं, मन बदलने में भी मददगार हैं। घर में पौधों के बीच बैठकर किताब पढ़ें या पौधों की छंटाई कर सकते हैं। नए पौधे भी लगा सकते हैं।

व्यवस्थित कार्य करें

अगर मायूसी लग रही है तो अलमारी, टेबल या काम करने की टेबल व्यवस्थित करें। अगर कोई सामान व्यर्थ है या उस जगह पर उसका काम नहीं है, तो उसे हटाकर सही स्थान पर रखें। जब आप सामान व्यवस्थित करेंगे, तो सारा ध्यान सफाई पर होगा। ध्यान भटकेगा, तो मन भी बदल जाएगा।

पशु-पक्षियों को निहारें

अगर पशुओं के साथ खेलना पसंद है, तो मन सामान्य करने का यह उपाय भी कारगर है। श्वान के साथ खेल सकते हैं । बालकनी या आंगन में बैठकर गतिविधियां देख सकते हैं। इसी तरह चिडिय़ा को दाना डालकर उन्हें निहारना भी मन को सुकून देगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर