Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीअनीतासिंह बनी प्रांतीय अध्यक्ष

अनीतासिंह बनी प्रांतीय अध्यक्ष

उज्जैन। मुंबई महाराष्ट्र नरेन्द्र मोदी विचार मंच का अभा अधिवेशन विगत दिवस संपन्न हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने मालवा प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष की जवाबदारी उज्जैन की अनीतासिंह ठाकुर को सौंपी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, मुख्य महासचिव सूरज ब्रह्मेे,संगठन महामंत्री पं. आशीष राजौरिया, मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी बुध्दिजनों नेताओं ने अनीता सिंह ठाकुर को बधाई दी।

अनीतासिंह ठाकुर के अनुसार 30 राष्ट्रीय संगठन हैं जिसमें एक नरेन्द्र मोदी विचार मंच है। जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पुन: रवि चाणक्य बने। यह मंच 18 वर्ष स ेचल रहा है जब मोदी प्रधानमंत्री भी नहीं थे लेकिन मोदी विचारधारा को देखते हुए बहुत अच्छा लगा। अब नरेन्द्र मोदी विचार मंच उनकी योजनाओं को उनके आदर्श को आम जनमानस तक पहुंचाता है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर