Monday, June 5, 2023
Homeदेशअपार्टमेंट में आग लगने से 19 की मौत, 50 से ज्यादा लोग...

अपार्टमेंट में आग लगने से 19 की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

200 फायर फाइटर्स ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

मरने वालों में 9 बच्चे भी शामिल

12 लोगों की जलने से हालत गंभीर

न्यूयार्क। न्यूयॉर्क शहर के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 9 बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो गई। रविवार की सुबह न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स अपार्टमेंट में हुए इस भीषण हादसे में लगभग 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। १२ लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घायल हुए लोगों में एक दर्जन की हालत गंभीर है। वहीं, अपार्टमेंट की हर एक मंजिल पर रह रहे लोग इससे प्रभावित हुए, जिन्हें आग धुंए की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

शहर के इतिहास में पहले भी हो चुके हादसे
फायर डिपार्टमेंट न्यूयॉर्क के कमिश्नर डैनियल नीग्रो ने आग की गंभीरता की तुलना हैप्पी लैंड सोशल क्लब की आग से की जिसमें 87 लोग मारे गए थे। अवैध रूप से संचालित उस क्लब में कोई स्प्रिंकलर नहीं था। साल 1990 में एक व्यक्ति ने प्रेमिका के साथ बहस के बाद जानबूझकर इमारत में आग लगा दी थी। शहर के इतिहास में आग लगने का एक अन्य हादसा 1911 में हुआ था जिसमें 146 लोग मारे गए थे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!