Advertisement

‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में स्टूडेंट की हो गई मौत

इंदौर में बड़ी घटना हो गई। ‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में छात्र की जान चली गई। वीडियो कॉल पर युवक फांसी का फंदा लगाकर अपनी फ्रेंड को ‘अप्रैल फूल’ बना रहा था। मोबाइल पर बात करते-करते गलती से स्टूल फिसल गया और छात्र फंदे पर ही लटका रह गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था।

Advertisement

बड़ा भाई देर शाम घर पहुंचा तो उसका भाई फंदे पर लटका मिला। भाई का मोबाइल पास में ही पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना इंदौर के कंडीलपुरा क्षेत्र के कंडीलपुरा की है। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, कंडीलपुरा निवासी अभिषेक रघुवंशी (18) सोमवार को मोबाइल पर किसी को कॉल कर कह रहा था कि वह सुसाइड कर रहा है।

बात करते समय अभिषेक ने गले में फंदा लगाया और स्टूल पर खड़ा हो गया। तभी अचानक स्टूल खिसक गया और अभिषेक के गले में फंदा लग गया। पुलिस को शक है कि जिसे अभिषेक फोन पर जिससे बात कर रहा था, वह कोई लड़की है और उसकी फ्रेंड थी। उसी से ‘अप्रैल फूल’ का मजाक करते समय यह हादसा हो गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक के पिता कैलाश इंदौर कलेक्टर ऑफिस में SDM के ड्राइवर हैं। माता-पिता घर पर नहीं थे। अभिषेक के दो बड़े भाई भी हैं। एक भाई शहर से बाहर रहता है। दूसरा, अपनी बाइक सुधरवाने के लिए बाहर गया था। जब वह घर आया तो उसने भाई को फंदे पर लटका दिखा। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने मुआयना किया है। जिस कमरे में घटना हुई है, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। अभिषेक का मोबाइल कमरे में चालू मिला था। भाई ने जो जानकारी दी है उसके आधार पर पुलिस पाॅइंट्स नोट कर आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें