Sunday, May 28, 2023
Homeखेल जगतअब कौन होगा DHONI के बाद CSK का अगला कप्तान?

अब कौन होगा DHONI के बाद CSK का अगला कप्तान?

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह आईपीएल उतना शानदार नहीं रहा है। कप्तानी को लेकर टीम में उहापोह की स्थिति रही और प्रदर्शन भी खराब रहा।

टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया।

धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी। अब सवाल यह उठता है कि कब धोनी ही चेन्नई की नैया पार लगाते रहेंगे? कब तक धोनी ही चेन्नई के कप्तान रहेंगे?

टीम नौ मैचों में तीन जीत के साथ अभी नौवें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे पांच मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा नेट रनरेट को भी सुधारना होगा।

टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की जिम्मेदारी अब फिर से धोनी के कंधों पर है। अगर टीम शीर्ष चार में नहीं रहती है तो 2020 के बाद यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सीजन होगा जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं होगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर