अब रोशनी से जगमग होगा ‘जय श्री महाकाल’
अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन।शिप्रा नदी के तट पर मिट्टी के दीपों से बनी कृति ‘जय श्री महाकाल’ अब रोशनी से जगमाएगी। महापौर मुकेश टटवाल ने ये निर्देश शनिवार दोपहर को फीता काटकर कृति का लोकार्पण करने के दौरान दिए।
शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में बने विश्व रिकॉर्ड की स्मृतियों को सहेजने के लिए यह कृति बनाई गई है, जो 65 फीट लंबी और 8 फीट ऊंची है। इसमें शिव अर्पण ज्योति के लिए लगाएं गए 6.7 लाख मिट्टी के दीपकों का उपयोग किया गया है।
अधिकारियों ने बताया अभी 12 लाख से ज्यादा दीपक और बचे हैं। अध्यक्ष कलावती यादव, निगम कमिश्नर रौशन कुमार सिंह, एमआईसी सदस्य रजत मेहता, योगेश्वरी राठौर, गब्बर भाटी आदि मौजूद थे।
आज ही है क्या लोकार्पण..ये सवाल आज सुबह करीब 11.10 पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रजत मेहता ने निगम कर्मचारियों से इसलिए पूछा क्योंकि लोकार्पण 11 बजे रखा था और उस समय तैयारियां ही चल रही थीं।