Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
अमृतपाल का साथी पपलप्रीत गिरफ्तार
Monday, October 2, 2023
Homeदेशअमृतपाल का साथी पपलप्रीत गिरफ्तार

अमृतपाल का साथी पपलप्रीत गिरफ्तार

वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अमृतसर के कत्थूनंगल से पकड़ा गया। IG सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत पर NSA लगाया गया है। उसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। उस पर पहले 6 केस दर्ज हैं।

वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह अमृतसर में अपने गांव आकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने जॉइंट ऑपरेशन कर उसे दबोच लिया।

पपलप्रीत 18 मार्च को अमृतपाल के साथ ही फरार हुआ था। इसके बाद वह साए की तरह उसके साथ चल रहा था। पपलप्रीत और अमृतपाल फरारी के बाद हर बार साथ नजर आए। इनकी पटियाला, कुरुक्षेत्र और दिल्ली में एक साथ होने की CCTV फुटेज सामने आई थी। इसके अलावा दोनों की एनर्जी ड्रिंक पीते की भी सेल्फी वायरल हुई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पपलप्रीत ने ही अमृतपाल को सरबत खालसा (सिखों की धर्म सभा) बुलाने की अपील करने को कहा था। इसके लिए अकाल तख्त के जत्थेदार पर दबाव बनाने की राय भी उसने ही दी थी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर