Advertisement

अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, 22 लोगों की मौत

अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की रात मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है। करीब 60 घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है।

Advertisement

CNN के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से छिपने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। इसका नाम रॉबर्ट कार्ड बताया जा रहा है।

हमलावर ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी तस्वीर सामने आ गई है। वह हाथ में गन लेकर फायर करके जाते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी 3 जगह रात करीब 8 बजे हुई, जब लोग परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें