Tuesday, November 28, 2023
Homeउज्जैन समाचारअवैध निर्माणों को किया जमींदोज

अवैध निर्माणों को किया जमींदोज

सिंहस्थ क्षेत्र में बना लिए थे अवैध कारखाने, बड़े गोदाम

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बडऩगर रोड स्थित सिंहस्थ की जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर अवैध रूप से कारखाने व बड़े-बड़े गोदाम के अवैध निर्माण कर लिए थे। शुक्रवार को नगर निगम ने कार्रवाई कर उन्हें जमींदोज कर दिया।

नगर निगम द्वारा शुक्रवार को मुरलीपुरा, जीयापुर स्थित सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर कतिपय लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध निर्माण कर लिए गए थे। इस पर अवैध निर्माण करने वालों को निगम द्वारा नोटिस दिये गए थे। इसके बाद भी अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा निर्माणों को नहीं हटाया गया। जिसके बाद नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने उक्त भूमि पर किए गए 3 अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।

इस दौरान भवन अधिकारी पी.सी. यादव, भवन निरीक्षक संगीता पवार, गैंग प्रभारी गोपाल बोयत एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि इसी के साथ बडऩगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के पास 10 से 12 की संख्या में बड़े गोदाम एवं कारखाने सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर संचालित किए जा रहे थे। उक्त अवैध निर्माणों को भी शुक्रवार को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। जिस के क्रम में कारखानों एवं गोदामों का संचालन करने वालों के द्वारा स्वयं ही अवैध अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया था।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर