उज्जैन। अभा कांग्रेस सेवादल द्वारा साबरमती आश्रम गुजरात से राजघाट नई दिल्ली तक लगभग 1200 किमी की निकाली जा रही आजादी गौरव पदयात्रा में जगोटी सहित जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व सेवादल कार्यकर्ता अजमेर जिले के ब्यावर में 5 दिन तक तिरंगा ध्वज लेकर पदयात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षक डॉ. चैनसिंह चौधरी ने बताया सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लालजी भाई देसाई की अगुवाई में आयोजित यात्रा में विभिन्न राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ता भागीदारी कर रहे हैं। यात्रा 1 जून को राजघाट पर संपन्न होगी।