आज का राशिफल (15 मई 2026)

मेष राशि
परिवारिक कार्यों के चक्कर में भागदौड़ करनी होगी. हालांकि, करियर में सफलता मिलने से आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा. साथ ही तेल-तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा, लेकिन संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेगा.
वृषभ राशि
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा. साथ ही विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे, जिसके कारण आपके बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं. हालांकि, सूझ-बुझ से धन लाभ होगा और घर-बाहर आपकी अच्छी पूछ-परख रहेगी. बता दें कि आज किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा.
मिथुन राशि
खर्च अधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा. हालांकि, आज आप अकारण झंझटों से दूर रहें. दिन खत्म होने से पहले चोट व दुर्घटना आदि से हानि होना भी संभव है. इसके अलावा आज अध्ययन में अवरोध आ सकता है
कर्क राशि
आज का दिन अनुभवपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद होना संभव है. हालांकि, बकाया धन की वसूली होगी व नए मित्र बनेंगे.
सिंह राशि
अपने आप को सही साबित करने में आज आपको बड़ी मेहनत करनी होगी. साथ ही दिनभर थकान और अस्वस्थता रहेगी. हालांकि, व्यवसायिक नई योजना लागू होगी और आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा. साथ ही आज आपको लाभ होगा.
कन्या राशि
रोजगार प्राप्ति के प्रयास आज सफल रहेंगे. साथ ही आज पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं.
तुला राशि
संतान के विवाह के मामले में तुला राशि के जातक आज 15 मई 2026 को जल्दबाजी न करें. साथ ही जोखिम भरे कार्य आज करने से टालें. इसके अलावा वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. हालांकि, गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. इसके अलावा मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन राजनैतिक मामलों में आपका विरोध होगा. साथ ही बेवजह किसी से विवाद हो सकता है. बता दें कि आज आपको खानपान को लेकर भी सचेत रहना होगा.
धनु राशि
आज आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर रहेगी, इसीलिए आप पीछे रह जाएंगे. साथ ही शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है. लेकिन संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे.
मकर राशि
दूसरों की मजबूरी को समझें और उनका सहयोग करें. हालांकि क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे, लेकिन पिता से मतभेद समाप्त होंगे. उम्मीद है कि आज आप परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.
कुंभ राशि
आज आपको कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है. साथ ही काम बिगड़ सकते हैं. इसके अलावा मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है.
मीन राशि
दिन की शुरुआत में रुक-रुककर कार्य होंगे, लेकिन यात्रा, निवेश और नौकरी आपके मनोनुकूल चलेंगे. इसके अलावा नेत्र में पीड़ा होना संभव है. बता दें कि धर्म-कर्म में आपकी आज रुचि भी बढ़ेगी.




