Advertisement

आज का राशिफल ( 17 अगस्त 2023 )

मेष
धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्धितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-2-4-6

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मिथुन
चापलूस मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे।शुभांक-4-6-8

सिंह
पारिवारिक परेशानी बढ़ेगर। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिनभर रहेगा। माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी वातावरण में तनाव पैदा करेगी। शुभांक-6-8-9

Advertisement

तुला
कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अपने हित के काम सुबह निपटा लें। शुभांक-5-8-9

धनु
शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। शुभांक-2-4-6

Advertisement

कुंभ
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। भाई बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-4-7-9

वृषभ
घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलने लगेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभांक-5-7-9

कर्क
थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने से वातावरण आनंद देने वाला बना रहेगा। शुभ कार्यों का फल मिलेगा। शुभांक-5-7-8

कन्या
प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच अप्रत्याशित लाभ होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा। शुभांक-7-8-9

वृश्चिक
व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शुभांक-1-3-5

मकर
रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। राजकीय कार्यों से लाभ। शुभांक-3-5-7

मीन
महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। शुभांक-4-7-9

Related Articles