Friday, September 29, 2023
Homeधर्मं/ज्योतिषआज का राशिफल ( 25 जुलाई 2023 )

आज का राशिफल ( 25 जुलाई 2023 )

मेष
दूसरों की सलाह की बजाय अपने फैसलों को तवज्जो दें। बेहतर नतीजे मिलेंगे। वर्तमान समय में परिवर्तन की वजह से जीवन पर आ रहे प्रभाव को स्वीकारें। शुभ रंग- पीला

मिथुन
घर में रखरखाव संबंधी गतिविधियां चल रही है तो अपनी सामथ्र्य से ज्यादा खर्च करना मुसीबत में डाल देगा। आलस अपने ऊपर हावी ना होने दें। शुभ रंग- गुलाबी

सिंह
किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपनी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। किसी विशेष मुद्दे पर विमर्श होगा। शुभ रंग-नीला

तुला
धैर्य और संयम से अपने कार्यों को अंजाम दें तो उचित सफलता मिलेगी। कोई भी डील करने से पहले दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर फैसला लेना जरूरी है। शुभ रंग- बादामी

धनु
अनुकूल गृह स्थिति है, लेकिन सफलता हासिल करनी है तो खुद की क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शुभ रंग- नीला

कुंभ
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मन शांत रखना होगा। घर में रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय वास्तु सम्मत नियमों का प्रयोग करें। शुभ रंग- सफेद

वृषभ
अपनी गृहस्थी की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। आपकी सादगीपूर्ण जीवनशैली घर तथा बाहर दोनों जगह उचित व्यवस्था बनाकर रखेगी। शुभ रंग- नीला

कर्क
अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने की भी जरूरत है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।शुभ रंग- ऑरेंज

कन्या
आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखने से आप आर्थिक मुश्किल से बच सकते हैं। समय का प्रतिबंधन रखें वरना व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक
किसी मित्र पर भरोसा रखना आपके कार्य को व्यवस्थित करने में सहायता करेगा। मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आपको सामान्य ही प्रतीत होगा। शुभ रंग-धानी

मकर
कोई भी खास निर्णय लेते समय वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखें, इससे आपको सफलता मिलेगी और आपकी योग्यता की सराहना होगी। शुभ रंग- पीला

मीन
संपर्कों के माध्यम से कुछ उपलब्धियां मिलेंगी और उन्नति के मार्ग भी खुलेंगे। आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें सामने आने से सम्मान बढ़ेगा। शुभ रंग-केसरिया

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर