मेष
आज किसी विशेष परिस्थिति में आपको अपनी योग्यता और कार्यक्षमता को जागृत करने का अवसर मिलेगा और आप कामयाब होंगे। समाज में भी मान बना रहेगा।
शुभ रंग-हरा
वृषभ
व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कोई रूका हुआ कार्य संपन्न हो जाने से आपको सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व भी निखरेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग-लाल
मिथुन
पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज आपके वार्तालाप से हल होने की संभावना है। व्यर्थ के खर्च पर अंकुश लगाकर आर्थिक समस्या से बच सकते हैं।
शुभ रंग- गहरा गुलाबी
कर्क
अनुभवी लोगों के साथ सानिध्य करने का अवसर मिलेगा तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। विदेश जाने के लिए चल रहे प्रयासों में काफी हद तक कार्य संपन्न होंगे।
शुभ रंग-हल्का लाल
सिंह
आज कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। आपका बोलचाल लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा और इन गुणों के द्वारा आर्थिक मामलों में सक्षम रहेंगे। शुभ रंग-जामुनी
कन्या
रूका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आर्थिक समस्या हल होगी और आपको अपने किसी प्रयास में भी विशेष सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।
शुभ रंग- बादामी
तुला
बिजनेस में वर्तमान स्थिति पर ही फोकस करें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। कुछ गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। व्यवसाय में अवसर मिलने वाले हैं।
शुभ रंग-हरा
वृश्चिक
व्यवसाय संबंधित नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम तुरंत ही हासिल होंगे।
शुभ रंग-ऑरेंज
धनु
खुद की गलतियों का एहसास होगा। सही लोगों के साथ जुड़कर खुद में बदलाव करने की कोशिश करें। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
शुभ रंग-गुलाबी
मकर
लक्ष्य स्पष्ट होने के बाद भी प्रयत्न क्यों न कर पा रहे हैं इस बात पर ध्यान दें। नकारात्मकता नुकसान का कारण बन सकती है।
शुभ रंग- लाल
कुंभ
आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें।
शुभ रंग- पीला
मीन
एक जैसी गलतियों की वजह से अनुभव भी एक जैसे ही मिल रहे हैं। यदि आप जीवन में बदलाव करने की इच्छा रखते हैं तो इच्छाशक्ति को बढ़ाएं।
शुभ रंग-हल्का गुलाबी