Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
आज का राशिफल ( 7 जुलाई 2023 )
Sunday, October 1, 2023
Homeधर्मं/ज्योतिषआज का राशिफल ( 7 जुलाई 2023 )

आज का राशिफल ( 7 जुलाई 2023 )

मेष :परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। समाज में आपकी तारीफ होगी। युवाओं को मेहनत के उचित परिणाम मिल सकेंगे।

वृषभ :कोई भी चुनौती आए तो घबराएं नहीं। निश्ििचंत ही आप सफल रहेंगे। महिलाएं अपने व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों को सुचारू निर्वाह कर सकेंगी।

मिथुन :आज दिन की शुरुआत में जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी लेकिन कई जरूरी काम भी पूरे हो जाएंगे। अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कर्क :परिणाम की परवाह किए बिना मेहनत करते रहें क्योंकि कर्म से ही भाग्य भी सहायक होता है। युवा अपने भविष्य को लेकर सक्रिय और गंभीर रहेंगे। उपलब्धि मिलेगी।

सिंह :मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए खुद को और काबिल बनाने की कोशिश करें। आपकी कोई आर्थिक योजना भी इस दौरान फलीभूत हो सकती है।

Prdeep Pandya 4x7 1

कन्या :गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखने से आपकी समस्या हल हो जाएगी। कई कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आप कुछ नई तकनीक का उपयोग कर अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

तुला :अपनी लाइफ से जुड़ी किसी खास प्लानिंग को क्रियान्वित करने के लिए आज समय अनुकूल है। अपने साहस और पराक्रम में कमी न आने दें। योग्यता पर भरोसा रखें।

वृश्चिक :आज आपकी कोई कल्पना साकार होने वाली है। काई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। संबंधों में मधुरता।

धनु :अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। खुद को आत्मविश्वास से सराबोर महसूस करेंगे। काम की अधिकता से भी राहत मिलेगी। परिवार का सहयोग।

मकर :आर्थिक योजना में निवेश करने का समय अनुकूल है। आज ऐसी गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करें, जहां आपको समान व्यक्तित्व वाले लोग मिल सके।

कुंभ :संबंधियों से मिलने और पुराने रिश्तों को तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। इससे आपसी विचारों का आदान प्रदान भी होगा और कई समस्याओं का समाधान होगा।

मीन :किसी अनुभवी व्यक्ति से आपकी कोई समस्या हल होगी। प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त संबंधी प्लानिंग चल रही है तो उसके सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं।

follow करें

Instagram logo 2016.svg       

Facebook f logo 2021.svg

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर