Advertisement

आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे ट्रेन में बदसलूकी करने वाले बदमाश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रतलाम से नागदा के बीच मेमू ट्रेन में गुजरात के एक परिवार के साथ अभद्रता करने वाले बदमाशों को मंगलवार को रतलाम पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई है। नागदा जीआरपी थाने में दर्ज इस घटना की आगे की जांच अब रतलाम रेलवे पुलिस करेगी।

Advertisement

टिंबा (गुजरात) के रहने वाले नरेश भाई पिता मनोज भाई अपने परिवार के साथ अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन आ रहे थे। रतलाम से ट्रेन में सवार हुए कुछ युवकों ने इनके परिवार की बालिका के साथ अभद्रता की थी। जीआरपी ने इस मामले में अब्दुल रहमान पिता बाबू अब्दुल रज्जाक, अमन पिता अकरम खान, मोहम्मद आवेश पिता अब्दुल रहमान तीनों निवासी चंबल सागर कॉलोनी, शनि मल्ला पिता धर्मेंद्र निवासी दुर्गापुरा, बुरहान पिता ताज निवासी खाचरौद, इरफान पिता रज्जाक मंसूरी निवासी चंबल सागर कॉलोनी नागदा और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

गुजरात निवासी जिस बालिका के साथ ट्रेन में आरोपियों द्वारा अभद्रता की गई वह बालिका नाबालिग है, लिहाजा पुलिस ने इस मामले में जांच उपरांत पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। नागदा जीआरपी चौकी प्रभारी सोहन पाटीदार के मुताबिक घटनास्थल रतलाम क्षेत्र में होने के कारण सभी आरोपियों को केस डायरी के साथ रतलाम जीआरपी को सौंप दिया गया है। वह आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें