Saturday, December 9, 2023
Homeधर्मं/ज्योतिषआज का राशिफल ( 29 अगस्त 2023 )

आज का राशिफल ( 29 अगस्त 2023 )

मेष

आपके पूंजीगत निवेशों से लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी रखें।

शुभांक-2-3-6

वृषभ

संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर होगा। परिश्रम अधिक करना होगा तभी लाभ की आशा कर सकेंगे।

शुभांक-5-7-9

मिथुन

निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिलाएगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में बाधा को दूर करेंगे। समय अच्छा होगा।

शुभांक-2-5-7

कर्क

मितव्ययता रखें क्योंकि रुपए पैसे की सुविधा आगे मिले न मिले। संतोष से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पुरुषार्थ का सहारा लें।

शुभांक-2-6-8

सिंह 

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। जरा सी अवरूद्ध कार्य संपन्न होंगे। आय व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। खान पान में सावधानी रखें।

शुभांक-1-3-4

कन्या

कार्य आरंभ से पहले उचित मूल्यांकन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय पक्ष का होगा। कारोबारी काम में सफलता मिल सकेगी।

शुभांक-4-5-7

तुला

अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गवांकर अपने कात पर ध्यान दीजिए।

शुभांक-3-5-7

वृश्चिक

विवादों व मुकदमों से राहत मिलेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। लेन देन की बाधा दूर होगी।

शुभांक-3-6-8

धनु

उच्च मनोबल रखकर कार्य करें, सफल होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे।

शुभांक-2-4-6

मकर

ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक रहेगी। खान पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना। धार्मिक यात्रा का योग।

शुभांक-6-7-9

कुम्भ

घर-परिवार में प्रसन्नता व सहयोग का वातावरण बनेगा। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कामकाज की अधिकता रहेगी।

शुभांक-2-4-5

मीन

इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। लेनदेन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य होंगे।

शुभांक-1-3-5

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर