मेष:समस्याओं का दौर चल रहा है, लेकिन आप सूझबूझ से हालात सुलझा लेंगे और आप के कामों से लोग प्रभावित होंगे। कुछ समय बच्चों के साथ मेल-मिलाप होगा।
वृषभ:अपनी अपेक्षाओं को गहराई से समझने की आवश्यकता है। साथियों की सोच में बदलाव नजर आएगा। अपने संवाद कौशल पर काम करते रहें।
मिथुन:दिन शानदार व्यतीत होगा। कोई ऐसा कार्य बन सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी होंगी।
कर्क:परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप खुद को सकारात्मक बनाए रखें। अपने विचारों पर ध्यान जरूर दें। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपके लिए संभव होगा।
सिंह:दिन बहुत सुखद रहेगा। कई प्रकार की सकारात्मकता आने की संभावना है। थकान और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी व्यतीत करें।
कन्या:कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे आपको खुशी ही मिलेगी। अपनी लाइफ से जुड़ी किसी खास प्लानिंग को क्रियान्वित करने के लिए आज समय अनुकूल है।:
तुला:पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। व्यर्थ की बातों में उलझने की बजाए घर की गतिविधियों में तथा बच्चों के साथ व्यस्तताएं बनाएं रखें।
वृश्चिक:आज सावधानी बररते का समय है, इससे आप अपनी दिनचर्या को बहुत अधिक खुशनुमा बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को खूब मेहनत करनी चाहिए।
धनु:किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। इसका नकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ता दिखाई देगा। अपनी कोई भी गलती नहीं होने दें।
मकर:आपके किए गए प्रयत्न सफल होंगे। काम में सफलता मिलेगी। पैसों की वजह से जो काम अटके थे उन्हें आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है।
कुंभ:दिन सामान्य रहेगा। आपसी बातचीत से कुछ नए विचार दिमाग में आ सकते हैं। कंपनी में कार्यरत लोग अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। अत्यधिक खर्चा हो सकता है।
मीनअपने किसी भी कार्य को आगे के लिए न टालें, इस वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है।