Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारआज महाकाल लोक दर्शन करने आने वालों को यहां मिलेगी मुफ्त एंट्री…

आज महाकाल लोक दर्शन करने आने वालों को यहां मिलेगी मुफ्त एंट्री…

कल महाकाल लोक दर्शन करने आने वालों को यहां मिलेगी मुफ्त एंट्री…

त्रिवेणी संग्रहालय भ्रमण निःशुल्क रहेगा

अक्षरविश्व. उज्जैन:कल गुरुवार 18 मई को महाकाल दर्शन और महाकाल लोक देखने आने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। वह यह कि त्रिवेणी संग्रहालय भ्रमण निःशुल्क रहेगा। इसमें प्रवेश के लिए टिकट खरीदनी नहीं पड़ेगी।

दरअसल, 18 मई को विश्व संग्रहालय दिवस है। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। संग्रहालय के पीआरओ आदित्य चौरसिया ने बताया गुरुवार को सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक संग्रहालय भ्रमण निःशुल्क रहेगा। सामान्य दिनों में 20 रुपए का शुल्क लगता है। संग्रहालय में पुराने जमाने की पुरातत्व महत्व की कई दुर्लभ मूर्तियां हैं।

हरिफाटक ब्रिज की चौथी शाखा के पास बने इंटरप्रिटेशन सेंटर (त्रिवेणी संग्रहालय) को पर्यटन से जोड़ने के बाद यहां आने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। संग्रहालय में रखी दुर्लभ प्राचीन प्रतिमा व अन्य सामग्रियों के साथ ही कलाकृति और तीन शक्ति, शिवायन, दुर्गायन व कृष्णायन के चित्रण को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग आ रहे हैं।

इसलिए आने लोग देखने…त्रिवेणी संग्रहालय में भूतल पर पुरातन विभाग का संग्रहालय है जिसमें अति प्राचीन मूर्तियां, पात्र आदि का अद्भुत संग्रहण हैं। संस्कृति विभाग द्वारा शिवायन, दुर्गायन व कृष्णायन पर आधारित तीन अलग-अलग गैलरी हैं। इनमें भारत की विभिन्न शैलियों की चित्रकारी, कला, संस्कृति, धार्मिक कथा पर आधारित पेंटिग्स व प्रतिमाओं का सुंदर संग्रहण है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर