Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारआज सुबह महिला ने फांसी लगाकर दी जान

आज सुबह महिला ने फांसी लगाकर दी जान

उज्जैन। नीलगंगा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सुबह साड़ी से अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

पुलिस ने बताया कि सुमनबाई पति अनिल वर्मा 40 वर्ष निवासी नीलगंगा को सुबह पति ने फांसी पर लटके देखा जिसे परिजन फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय लाये जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने सुमनबाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सुमनबाई ने सुबह खाना बनाया उस दौरान पति मंदिर में दर्शन करने गया था और घर में बच्चे सो रहे थे। अनिल वर्मा ड्रायवर है। महिला ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी।

कोयला फाटक पर एटीएम चौकीदार को कार ने रौंदा

उज्जैन। एटीएम चौकीदार रात 11 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद सायकल से घर लौट रहा था जिसे कोयला फाटक चौराहे पर कार चालक ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। ब्रजमोहन बाथम पिता गप्पूलाल बाथम 65 वर्ष निवासी हीरामिल की चाल बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर चौकीदार था।

रात 11 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह सायकल से घर लौट रहा था तभी कोयला फाटक चौराहे पर कार क्रमांकएमपी 33सी 0412 केचालक ने सायकल में जोरदार टक्कर मारदी। दुर्घटना में ब्रजमोहन गंभीर घायल हुआ। मृतक के बेटे महेश बाथम ने बताया कि कार चालक ही पिता को घायल हालत में अस्पताल लेकर आया था जहांपरीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर