आठवीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ाया, जेल भेजा

फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। आठवीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जीवाजीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने नाबालिग के फोटो और वीडियो भी बनाए और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है जिसकी जांच जारी है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
जीवाजीगंज पुलिस ने बताया 18 फरवरी को आठवीं क्लास की नाबालिग छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट करवाई। इसमें बताया कि उसके घर के सामने चल रहे सड़क निर्माण काम के दौरान उसकी करण नामक शख्स से पहचान हुई थी। करण ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया और फिर फोन कर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। डर के चलते बालिका उसके संपर्क में रही।
18 फरवरी को करण नाबालिग को गणेश चौक से ऑटो में बैठाकर हरिफाटक ब्रिज के पास स्थित बंधन मैरिज गार्डन के समीप टीनशेड में ले जाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने फोटो खींचे और वीडियो भी बनाए और इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद वह नाबालिग बालिका को उसके घर के पास छोड़कर भाग निकला। बालिका ने इसकी जानकारी अपने मां को दी जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पीडि़ता के कथन के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
विशेष टीम ने धरदबोचा आरोपी को : इसके बाद टीआई विवेक कनोडिया ने विशेष टीम बनाई जिसने घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद भी तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी करण दायमा उर्फ करण बंजारा पिता जगदीश दायमा (21) निवासी सुल्तानपुरा, आगर को बंधन मैरिज गार्डन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसका फोन भी जब्त किया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।










