Advertisement

आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त करने न्यायालय पहुंची पुलिस

गृह मंत्रालय के आदेश मिलते ही बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:आदतन अपराधी जो समान प्रकृति के अपराध घटित करते है अथवा सक्षियों को प्रभावित करने का प्रयत्न करते है। ऐसे अपराधियों की जमानत निरस्त करने हेतु गृह विभाग द्वारा तीन दिन पूर्व आदेश जारी किये गये थे जिसके पालन में उज्जैन पुलिस द्वारा 32 आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त करने हेतु धारा 437 सी.आर.पी.सी के तहत कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किए।

पुलिस अफसरों ने चर्चा में बताया कि जिले भर के ऐसे 32 अपराधियों को चिन्हित किया गया है जिनके द्वारा एक ही प्रकार की अपराधों को बार-बाार अंजाम देकर न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के बाद पुन: अपराध में संलिप्त हो जाते हैं। जिन आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त करने के लिये पुलिस ने न्यायालय में आवेदन दिया है.

Advertisement

उनमें राजेश पांसी पिता रामप्रसाद पासी थाना देवास गेट, निलेश उर्फ नीलू पिता लक्ष्मी नारायण संगत उम्र 24 वर्ष निवासी वाल्मीकि नगर थाना माधवनगर, सलमान अब्बासी पिता मकसूद अहमद उम्र 20 साल जाति भिस्ती मुस्लिम निवासी छात्रावास के पास इन्द्रा कालोनी थाना महीदपुर, मांगीलाल पिता बगदीराम 21 साल नि. ग्राम नारायणखेडी थाना महिदपुर रोड, प्रेम गिरी पिता बद्री गिरी जाति गोसाई उम्र 38 वर्ष नि. ग्राम इटावा थाना राघवी, श्याम पिता तेजसिंह उम्र 21 वर्ष गणेश नगर थाना महाकाल, यश सौदे पिता अशोक सौदे उम्र 20 वर्ष निवासी नलियाबाखल थाना नानाखेड़ा, निलेश गोस्वामी पिता श्यामपुरी गोस्वामी निवासी अभिषेक नगर थाना नानाखेड़ा, सिकंदर पिता अजगर पटेल उम्र 30वर्ष निवासी विजयगंज मंडी थाना पंवासा, महेंद्र पिता तेज सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी बजरंग कॉलोनी थाना पंवासा, रोशन पिता दिनेश निवासी जैन मंदिर के पास थाना भेरूगढ़, सचिन पिता ब्रजमोहन चंद्रवंशी उम्र 24 साल निवासी ग्राम चंदेसरी थाना नागझिरी, जितेंद्र पिता हेमराज मोगिया निवासी रामगढ़ थाना चिंतामण, रूपकिशोर पिता कन्हैया लाल निवासी ग्राम गोंदिया थाना चिंतामण, संजय उर्फ संजू पिता भागीरथ भर्ती निवासी एकता नगर थाना नीलगंगा, सागर खलोटिया पिता राधेश्याम खलोटिया उम्र 23 वर्ष निवासी शास्त्री नगर थाना नीलगंगा, मांगीलाल पिता बगदीराम 21 साल नि. ग्राम नारायणखेडी थाना महिदपुर रोड, प्रेम गिरी पिता बड़ी गिरी जाति गोसाई उम्र 38 वर्ष नि. ग्राम इटावा थाना राघवी, संजय उर्फ टणी पिता दीपक राठौर जाति तेली उम्र 22 साल निवासी सुभाष मार्ग थाना नागदा, महेन्द्र सिंह पिता नाथुसिंह राठौर उम्र 40 साल निवासी अशोक कॉलोनी थाना बिरलाग्राम, राजु उर्फ सदर पिता युसुफ खान उम्र 37 साल निवासी पठान मोहल्ला थाना उन्हेल, साजिद उर्फ गुड्ड पिता जाकीर हुसैन साल निवासी रतलाम रोड, थाना खाचरौद, शेर खान उर्फ शेरू पिता कय्युम खॉ पठान 23 साल उर्दु स्कूल के पास रावथ पंथ थाना खाचरौद आदि शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review