Sunday, December 10, 2023
Homeउज्जैन समाचारआयकर विभाग ने Tax भरने के प्रोसेस को आसान बनाया

आयकर विभाग ने Tax भरने के प्रोसेस को आसान बनाया

टैक्स भरने के प्रोसेस को आसान बनाया

आयकर विभाग ने दी कैलकुलेटर की सुविधा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:आयकर विभाग ने टैक्स भरने के प्रोसेस को आसान बनाने की सुविधा दी है। इसके लिए विभाग ने टैक्स कैलकुलेटर लान्च किया है। उपयोगकर्ता को इसके लिए पहले आयकर विभाग के पोर्टल में लाग-इन करना होगा। जानकारों के अनुसार टैक्स कैलकुलेटर लान्च का उद्देश्य टैक्स भरने के प्रोसेस को आसान बनाना है।

आयकर विभाग के टैक्स कैलकुलेटर की मदद से आप ये भी चुन सकेंगे कि कौन सी टैक्स रिजीम आपके लिए बेहतर है। आप यहां दोनों रिजीम में अपनी कुल टैक्स की कैलकुलेशन और तुलना कर सकेंगे। टैक्स कैलकुलेटर के जरिए आप टैक्स रिटर्न को लेकर जनरल आइडिया फ्रेम कर सकते हैं।

बजट बनाने में मदद मिलेगी

सीए साक्षी भानुप्रिया के मुताबिक आयकर टैक्स की गणना से आपको अपने पूरे फाइनेंशियल ईयर का बजट बनाने में मदद मिलेगी, आपको पूरे साल के टैक्स डिडक्शन का आइडिया पहले से होगा तो आप अपने खर्चों के बारे में प्लान कर सकते हैं।

टैक्स कैलकुलेटर को उपयोग करने के लिए करदाता को पहले आयकर विभाग के पोर्टल में लाग-इन करना होगा। अब यहां पर करदाता से जुड़ी जानकारी जैसे करदाता का प्रकार, वर्ग, रेजिडेंट स्टेटस, सैलरी के अलावा अन्य आय के स्रोत, होम लोन का ब्याज और निवेश आदि की जानकारी देनी होगी। इस आधार पर यह टैक्स कैलकुलेटर करदाता को बताएगा कि आपके लिए न्यू टैक्स रिजीम बेहतर है या पुरानी टैक्स रिजीम।

सही कर का आकलन

टैक्स कैलकुलेटर की मदद से करदाता को काम करना आसान होगा। इसकी मदद से करदाता सही कर का आकलन कर आयकर विभाग को जमा कर सकेगा। अभी तक करदाता कभी कर की राशि अधिक तो कभी कम जमा कर देता है। इसके बाद उसे बाद में आयकर विभाग वापस करता है। जब करदाता इस कैलकुलेटर की मदद से काम करेगा और कर का आकलन करेगा तो इन परेशानियों से बच सकेगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर