Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीआर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया

आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया

आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। इसके पहले पूर्व प्रधान वेद प्रकाश आर्य के जन्मदिन पर आचार्य वैदिक विद्वान राजेंद्र व्यास के ब्रम्हत्व में हवन में विशेष वैदिक मंत्रों से आहुति दी गई।

ईश प्रार्थना अंबाराम वर्मा ने व भजन की प्रस्तुति सिरोलिया ने दी। ऋषि जीवन चरित्र की व्याख्या आनन्द मोहन सक्सेना ने की। सत्यार्थ प्रकाश का वाचन ललित नागर ने किया।

वैदिक जयघोष एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सत्संग का संचालन डॉ मालाकार ने किया। इस अवसर पर महेश धाम, रामचंद्र सिरोलिया, लीलाधर सिलोदिया, गोपाल सोनी सहित बड़ी संख्या में वैदिक धर्मालूजन उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर