उज्जैन। आषाढी एकादशी निमित्त मराठी साहित्य अकादमी भोपाल और महाराष्ट्र समाज उज्जयिनी के संयुक्त तत्वावधान में बोलावा विठ्ठल एक अभंग संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुरमणि भाग्यश्री देशपांडे और महेश कंटे व उनके साथियों ने भजनों की सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति दी।
तबले पर सौरभ कर्डीकर, संवादिनी पर मंदार दीक्षित, पखावज पर दीपक दासवडकर एवं ताल वाद्य पर आदित्य सुतार ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति व संगत से दर्शकों की दाद बटोरी। प्रारंभ में रामानुजकोट के स्वामी माधवप्रपन्नाचार्य के मुख्य अतिथि, मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक उदय परांजपे, महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव सुशील मुले व भाग्यश्री देशपांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उदय परांजपे ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। स्वामी प्रपन्नाचार्य ने आशीर्वचन प्रदान किये। संचालन राजश्री जोशी ने किया। आभार महाराष्ट्र समाज सचिव सुशील मुले ने माना।