महू में बेटी को जन्म देने के बाद पति के तानों से परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने पहले अपनी 4 महीने की बेटी को जहर दिया। इसके बाद खुद भी जहर पी लिया। दोनों की मौत हो गई। महिला और युवक ने महज छह महीने पहले ही लव मैरिज की थी। जब दोनों घर से भागे थे, तब लड़की नाबालिग थी। 6 महीने तक दोनों यहां-वहां छिपते रहे। उन्होंने लड़की के बालिग होने पर परिवार से शादी करने की बात कही। दोनों के परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।
इंदौर:बच्ची को जहर देकर मां ने भी की आत्महत्या

जरूर पढ़ें