Monday, June 5, 2023
Homeदेशइंदौर की डॉक्टर से भोपाल के डॉक्टर ने रेप किया, अरेस्ट

इंदौर की डॉक्टर से भोपाल के डॉक्टर ने रेप किया, अरेस्ट

बात करने के बहाने फ्लैट में ले जाकर बंद किया फिर पीटा भी

भोपाल। इंदौर के गवर्मेंट हॉस्पिटल की लेडी डॉक्टर के साथ रेप का मामला सामने आया है। भोपाल के कोहेफिजा स्थित फ्लैट में बंधक बनाकर डॉक्टर से रेप किया गया। आरोप गांधी मेडिकल कॉलेज (हमीदिया, भोपाल) से रूष्ठ कर रहे डॉक्टर पर है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। डॉक्टर पर लेडी डॉक्टर ने पिटाई का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक 28 साल की डॉक्टर इंदौर के सरकारी अस्पताल में पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस कर रही हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज में रूष्ठ के साथ प्रैक्टिस कर रहे जूनियर डॉक्टर राहुल कनाडे से उसकी दोस्ती हो गई। सितंबर 2020 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए भोपाल बुलाया।
डॉक्टर उससे मिलने इंदौर से भोपाल आई। आरोपी उसे थद्दाराम कांप्लेक्स, कोहेफिजा में अपने फ्लैट में लेकर पहुंचा। फ्लैट में बंधकर बनाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर पीटा और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!