Sunday, September 24, 2023
Homeइंदौर समाचारइंदौर : दीपक से जली चार साल की मासूम,मौत

इंदौर : दीपक से जली चार साल की मासूम,मौत

अपने घर की छत पर खेल रही एक मासूम मंगलवार शाम घर की छत पर तुलसी में लगे दीपक से जल गई। उसने मदद के लिये नीचे घर वालों को आवाज दी, लेकिन जब तक देर हो चुकी थी। बच्ची को आग बुझाकर अस्पताल ले जाया गया। यहां छह घंटे बाद उसने देर रात दम तोड़ दिया। बाणगंगा के एसआई योगेश के मुताबिक महेश यादव नगर की रहने वाली श्रुति पुत्री जितेंद्र बिसात की जलने के चलते मौत हो गई।

श्रुति के माता पिता फैक्ट्री में काम पर जाते है। मंगलवार शाम को घर की छत पर तुलसी में दीपक लगा हुआ था। नीचे के घर में दादा सो रहे थे। श्रुति वहां जलते दीपक से खेलने लगी। एकाएक श्रुति के कपड़ों में आग लग गई तो उसने शोर मचाया। दादा जागे ओर बच्ची को देखने पहुंचे तब तक वह 95 प्रतिशत जल चुकी थी। उसे एमवाय अस्पताल लेकर गए। यहां करीब छह घंटे बाद उसकी जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर