Sunday, September 24, 2023
Homeइंदौर समाचारइंदौर में डांस टीचर ने किया सुसाइड , जहर खाकर दी जान

इंदौर में डांस टीचर ने किया सुसाइड , जहर खाकर दी जान

इंदौर की कोरियोग्राफर काजल इंजे अब कभी नहीं दिखेंगी। शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लेने के बाद रविवार शाम को उनकी मौत हो गई। मौत के दो दिन बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया था। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। उनको मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उनके दोस्तों का कहना है कि काजल ने काफी सपने देखे थे और कई मुकाम हासिल करना चाहती थी। लगातार मेहनत करने के बाद भी उसके सपने अधूरे थे। सुसाइड का यह भी एक कारण हो सकता है। पुलिस भी सभी एंगल को लेकर जांच कर रही है।

परदेशीपुरा इलाके में रहने वाली कोरियोग्राफर 22 साल की काजल को उसकी बड़ी बहन नेहा जहरीला पदार्थ पीने के बाद एमवाय अस्पताल लेकर आई थीं। यहां काजल का दो दिन तक उपचार चला। भाई कार्तिक ने बताया कि वह डेढ़ साल से डांस क्लास चला रही थी। नेहा शुक्रवार को जब घर पर थीं, तो काजल की तबीयत बिगड़ी थी। कार्तिक के मुताबिक वह काम पर गया हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

नृत्य कला में किया था MA
काजल पढ़ने-लिखने में काफी होशियार थी। शुरूआत से ही उसे डांस में रुचि थी। ग्रेजुएशन के बाद उसने न्यू जीडीसी कॉलेज में एडमिशन लिया था। यहां से नृत्य कला में MA की डिग्री ली थी। वह कई महिलाओं को नृत्य सिखा चुकी थी। वहीं, स्टेज शो में ही हिस्सा लेती थी। उसने कई स्टेज शो भी किए थे। दोस्तों के मुताबिक उसके कई सपने थे। वह जिंदगी में कई मुकाम हासिल करना चाहती थी। आगे नहीं बढ़ पा रही थी। उसे नाटकों का भी काफी शौक था। संभवत यही कारण उसे डिप्रेशन में ले गया। पुलिस के मुताबिक काजल का मोबाइल जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

यूट्यूब पर शेयर करती थी खुद के परफॉर्मेंस के वीडियो
काजल यूट्यूब पर खुद की परफॉर्मेंस के वीडियो ओर फोटो शेयर करती थी। उसने 24 अक्टूबर 2021 को मीरा बन कृष्ण की वंदना पर एक भजन का वीडियो भी बनाया था। वह बच्चों को भी डांस के प्रति प्रेरित करती थी। दोस्तों के मुताबिक काजल काफी मिलनसार थी। उसने यह कदम क्यों उठाया इसे लेकर वह खुद परेशान है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर