इंदौर पुलिस ने खजराना थाना क्षेत्र से छह महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। रहवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि स्कीम नंबर 94 के मनोरमागंज में पुलिस ने यह छापामार कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दस्तावेजों की जांच करने पर पुलिस को यह भी पता चला है कि इनमें से दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।
यह महिलाएं बिना जानकारी के इलाके में रह रहीं थीं। प्रदेश के बाहर से आने वालों को स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी देना होती है। इन महिलाओं के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा सभी को कोर्ट में पेश किया गया है।