पुलिस ने बताई रिपोर्ट दर्ज करने की बात
इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज
अक्षरविश्व न्यूज . इंदौर:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर के साथ अनर्गल पोस्ट प्रसारित की थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर इंदौर में एक एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर इंदौर की तुकोगंज थाना में दर्ज हुई है।
दिग्विजय सिंह के खिलाफ यह शिकायत अधिवक्ता राजेश जोशी ने दर्ज करवाई है। जोशी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि खराब करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस से इस मामले की शिकायत की। शिकायत के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीरों के साथ एक अनर्गल पोस्ट प्रसारित की थी, जिसे लेकर शिकायत मिली थी, जिसपर एफआईआर दर्ज की गई है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा से ही आरएसएस और बीजेपी दिग्विजय सिंह के निशाने पर होती है। इस बार दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से आरएसएस के सरसंघ चालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर के संबंध में एक पोस्ट शेयर कर दी। इंदौर के सुदामा नगर निवासी अधिवक्ता राजेश जोशी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। आपको बता दें राजेश जोशी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं तुकोगंज थाना पुलिस ने बताया दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ धारा 153 ए, 469, 500 और 505 ढ्ढक्कष्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।