Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
इंदौर में रातभर गिरा पानी, तापमान चार डिग्री कम हुआ
Monday, October 2, 2023
Homeइंदौर समाचारइंदौर में रातभर गिरा पानी, तापमान चार डिग्री कम हुआ

इंदौर में रातभर गिरा पानी, तापमान चार डिग्री कम हुआ

इंदौर में शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह तक चलता रहा। रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हुई। रुक रुककर रात भर पानी गिरा जिसकी वजह से तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को रातभर में 67.4 मिमी यानी ढाई इंच बारिश हुई है।

रात का तापमान चार डिग्री गिरकर 21.5 डिग्री पर आ गया है। रविवार को बड़ी संख्या में शहरवासी पर्यटक स्थलों की तरफ जाएंगे। उधर, इंदौर में अभी मानसून में देर है। सीनियर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में अभी सिस्टम एक्टिव है।

मानसून के आगे बढ़ने के चलते यह मध्यप्रदेश में अगले 48 से 72 घंटों में एंट्री कर लेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से से यह आएगा। इस बार मानसून देरी से है लेकिन प्री मानसून की बारिश ने लोगों को राहत जरूर दी है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर