देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आज दोपहर जाने वाली साप्ताहिक दुबई के लिए जाने वाली उड़ान के लिए पहुंचे 51 वर्षीय एक व्यक्ति सहित पांच व्यक्ति कोरोना पाजिटिव निकले। दुबई के लिए बुधवार को कुल 78 वयस्क और 14 बच्चों को मिलाकर 92 यात्री रवाना होने थे। बहुत समय बाद ऐसा हो रहा है कि इंदौर से 100 से कम की संख्या में यात्री इस विमान में सवार होंगे। दुबई सरकार के नियमानुसार इस के यात्रियों की एयरपोर्ट पर रैपिड पीसीआर जांच करवाना जरूरी होता है।