Monday, June 5, 2023
Homeइंदौर समाचारइंदौर:CM शिवराज स्वच्छता वीरों का किया सम्मान

इंदौर:CM शिवराज स्वच्छता वीरों का किया सम्मान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान अंबर गार्डन में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में सीएम ने स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले 36 नगरीय निकायों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने इंदौर नगर निगम की टीम, भोपाल निगम, देवास नगर निगम, उज्जैन नगर निगम, सिंगरौली नगर निगम, बुरहानपुर नगर निगम टीम को सम्मानित किया। इंदौर को 5 करोड़, भोपाल को 1करोड़ देवास को 1 करोड़ रुपए की राशि उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली, बुरहानपुर, धार को 50-50 लाख की राशि दी गई। खंडवा, सागर, नवगांव, दमोह, सिवनी, बड़नगर, मुंगावली, सहित अन्य नगरीय निकाय को 25-25 लाख की राशि दी गई। इंदौर को सर्वश्रेष्ठ राज्य संभाग के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!