इतनी मछलियां कैसे मर गईं?
उज्जैन के विष्णु सागर में चौंके लोग, फैली दुर्गंध
अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:अंकपात मार्ग पर श्रीरामजनार्दन मंदिर के पास स्थित सप्त सागरों में से एक विष्णु सागर में सोमवार सुबह दो हजार से अधिक मछलियां मर गईं। सुबह रोज सागर में घूमने वाले लोग इसे देख चौंक पड़े। पूरे सागर में मछलियां मृत दिखाई दीं। इससे दुर्गंध भी फेल गई।
लोगों को आश्चर्य इस बात का हुआ कि एक रात में इतनी बड़ी संख्या में मछलियां कैसे मर गईं, जबकि अभी ऐसा मौसम भी नहीं है। सागर में सुबह की सैर करने वालों के लिए सिमेंटेड परिक्रमा पथ भी बना हुआ है। जहां लोग सेहत के लिए सुबह की सैर करते हैं और योग व्यायाम भी करते हैं।
मृत मछलियों की दुर्गंध से उन्हें परेशानियां हुईं। कई लोग मछलियों को आटा और रोटी भी खिलाने आते हैं। इंदिरानगर निवासी संजय जोशी ने बताया सोमवार सुबह सैर पर आए तो मृत मछलियां दिखाई दी। सांदीपनि नगर के विशाल नागर और दुर्गा कॉलोनी के योगेंद्र तिवारी ने बताया मृत मछलियों से दुर्गंध से बहुत परेशानी रही।
सागर में फाउंटेन लगाने की तैयारी
विष्णु सागर में फाउंटेन लगाने की भी तैयारी की जा रही है ताकि पानी साफ रहे। रविवार को भी इसके लिए प्रयास किया गया, लेकिन फव्वारा लगाया नहीं जा सका। पूर्व निगम अध्यक्ष भी चकित पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत के प्रयासों से ही यह सागर विकसित हुआ है। सुबह वे भी इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की खबर पर आश्चर्य जताया और कहा वे इसके लिए पता करेंगे कि कैसे यह घटना हुई।