उज्जैन। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट शहर की जनता के अनुरूप होगा। इसके लिए महापौर मुकेश टटवाल ने शहर की जनता से निगम बजट किस प्रकार का हो इस हेतु 25 फरवरी तक जनता से सुझाव आमंत्रित किए है। नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष अपने आय-व्यय का निर्धारण किया जाता है इसके लिए बजट बनाया जाता है। 2023-24 का निगम बजट शहर की जनता के अनुरूप होगा।
महापौर ने इस हेतु शहर की जनता से शहर विकास एवं निगम आय में बढ़ोतरी के लिए 25 फरवरी तक सुझाव मांगे है। महापौर ने बताया कि नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट शहर की जनता के अनुरूप हो इसके लिए शहरवासियों से सुझाव आमंत्रित किए है। इस हेतु नगर निगम मुख्यालय, समस्त 6 झोन कार्यालयों के साथ ही महापौर कार्यालय में एक सुझाव पेटी की व्यवस्था की गई है जिसमें नागरिक बजट से संबंधित अपने सुझाव इन पेंटी में डाल सकते है। साथ में दूरभाष नम्बर 9425093592 पर वाट्सएप के माध्मय से सुझाव भेज सकते है।