नगर निगम अधिकारी सहित पुलिस बल तैनात, विरोध भी हुआ
उज्जैन। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम की गैंग पुलिस कंट्रोल रूम के सामने बने अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए पहुंची।
नगर निगम के इंजीनियर पीयूष भार्गव के नेतृत्व में अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है। बताया जाता है कि यहां पर तीन मंजिला भवन बनाया है। जिसमें से कुछ हिस्सा अवैध है। इसकी शिकायत नगर निगम के पास पहुंची थी। जांच के बाद आज टीम अवैध निर्माण को तोड़ रही है।