महाकाल वाणिज्य केंद्र में कालिदास नगर के महा विद्यालयीन इकाई ने किया शस्त्र पूजन…
उज्जैन। रविवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का महाविद्यालयीन विद्यार्थी इकाई कालिदास नगर का पथ संचलन निकाला गया। इससे पूर्व शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में सह कार्यवाह राकेश खांडेकर ने अपना उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि दैनिक अक्षरविश्व के प्रबंध संपादक श्रेय जैन थे।
अध्यक्षता श्रीगंगा के संचालक हर्ष गुप्ता ने की। कार्यक्रम के पश्चात कालिदास नगर महाविद्यालयीन इकाई का पथ संचलन निकला। इस दौरान महाविद्यालयीन स्वयं सेवक कदम से कदम मिलाते हुए प्रमुख मार्गों से होकर निकले।
पथ संचलन महाकाल वाणिज्य केंद्र से शुरु होकर बिड़ला अस्पताल चौराहा, महानंदा नगर बसंत बिहार, जवाहर नगर होते हुए पुन: महाकाल वाणिज्य पहुंचा। पथ संचलन का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आज शाम को चार अलग-अलग स्थान शा नगर, रविशंकर नगर, बापू नगर और सेठी नगर से भी पथ संचलन निकलेगा।