Sunday, May 28, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:चायना डोर से हादसों का सिलसिला जारी, एक्टिवा पर जा रही युवती...

उज्जैन:चायना डोर से हादसों का सिलसिला जारी, एक्टिवा पर जा रही युवती जख्मी

उज्जैन।चायना डोर से हादसों का सिलसिला जारी हैं। डोर की चपेट में आने से एक्टिवा पर जा रही एक युवती 5 जख्मी हो गई है। इधर चायना डोर का कारोबार करने वालों तीन लोगों के मकान तोडने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई-मुहिम ठंड़ी पड़ गई है।

चायना डोर की चपेट में आने से हरिफाटक ब्रिज पार करते समय एक युवती की नाक कट गई। मंगलवार शाम को करीब 6 बजे खंडेलवाल नगर निवासी राधिका गुप्ता अपने पिता विजय गुप्ता के साथ एक्टिवा पर सवार होकर ब्रिज से होटल शांति पैलेस की तरफ जा रही थी। इसी बीच चायना डोर चेहरे पर आ गई और तेजी से खींचती चली गई। इससे उसकी नाक कट गई। राधिका ने मास्क लगा रखा था वरना जख्म और भी गहरा हो सकता था। उसका इलाज परिजनों ने फ्रीगंज के निजी अस्पताल में करवाया।

Screenshot 20220105 164637

बता दें कि हरिफाटक ब्रिज पर पांच वर्षीय राहिल खान की दाढ़ी चायना डोर से कट गई थी। उसे आठ टांके आए थे। एक होमगार्ड सैनिक भी डोर से घायल हुए। बाफना पार्क कॉलोनी निवासी विशाल व उसका दोस्त अहमद रजा नूर भैरवगढ़ में बाइक पर जाते समय चायना मांझे से घायल हो गए। चायना डोर प्रतिबंधित होने के बावजूद शहर में खूब बिका। इसका उपयोग भी धड़ल्ले से हुआ। चायना डोर की चपेट में आने से 11वीं की छात्रा नेहा आंजना की मौत हो गई।

गौरतलब है कि छात्रा की मौैत के बाद चायना डोर पर राजनीति भी गरमा गई थी। आरोप प्रत्यारोप के बीच सीएम और गृह मंत्री ने मामले में प्रशासन को संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की निर्देश भी दिए थे।

केवल तीन व्यापारियों पर कार्रवाई की…
चायना डोर से छात्रा की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने चायना डोर का कारोबार करने वाले तीन व्यापारियों के मकान-दुकानों के हिस्से तोड़ दिए थे। यापारियों पर कार्रवाई नहीं की। उम्मीद की जा रही है कि बाकी व्यापारियों पर भी इस तरह की कार्रवाई जल्द ही होना है। पुलिस ने बीते १२ दिनों में ६ स्थानों से चायना डोर बरामद की थी। इसमें से तीन के मकान तोड़े गए है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर