उज्जैन। आगर राजस्व विभाग में पदस्थ प्यून ड्यूटी पूरी होने के बाद परिचित की बाइक के पीछे बैठकर शाजापुर स्थित घर लौट रहा था उसी दौरान आगर-कानड़ के बीच दुर्घटना में वह गंभीर घायल हुआ। सुबह जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। माधव नगर पुलिस ने शव का पीएम कराया है।
शंकरलाल पिता हीरालाल 50 वर्ष निवासी शाजापुर आगर के राजस्व विभाग में प्यून था। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम 5 बजे शाजापुर के लिये दोस्त की बाइक के पीछे बैठकर जा रहा था तभी आगर-कानड़ के बीच अज्ञात कारणों के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई। गंभीर चोंट लगने पर शंकरलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबह उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि शंकरलाल सुबह बस से आगर गये थे। जिस व्यक्ति की बाइक से लौट रहे थे उसकी कोई जानकारी नहीं।