Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:तोपखाना से प्रतिबंधित चाइना डोर की बरामद

उज्जैन:तोपखाना से प्रतिबंधित चाइना डोर की बरामद

उज्जैन। मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग के जोर के चलते प्रतिबंधित चाइना डोर चोरी छुपे बेची जा रही है। इसका सबसे बड़ा मार्केट तोपखाना में है। महाकाल पुलिस थाना ने सोमवार को तोपखाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 25 चकरी चाइना डोर जब्त की। महाकाल पुलिस ने मामले में चुलबुल पतंग सेंटर के संचालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि तोपखाना क्षेत्र में चुलबुल पतंग सेंटर पर चाइना डोर बेची जा रही हैं।। मौके पर पहुंचकर संबंधित से 25 चकरियां जब्त कर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर किया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!