उज्जैन। खाचरौद से आए दीक्षार्थी हेमंत भंडारी का वरघोड़ा नयापुरा जैन कॉलोनी पूनमचंद छाजेड़ के निवास से जैन धर्मशाला तक निकाला गया। तत्पश्चात धर्मशाला में बहुमान सभा का आयोजन किया गया। वरघोडे में नयापुरा जैन श्रीसंघ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी ली। अक्षरविश्व के साथ चर्चा में दीक्षार्थी भंडारी ने बताया वे भरे पूरे परिवार से हैं। परिवार में पुत्र, पुत्रवधू, भाई सहित करीब 20 से 22 लोग हैं। पुणे में वे एक व्यापारी थे।
उनके दीक्षा के भाव तो पहले से ही थे, मगर 2 दिसंबर को भाव के साथ उन्होंने दीक्षा लेने का निर्णय लिया। दीक्षा कार्यक्रम 15 जनवरी को मालपुरा राजस्थान में महेंद्रसागर महाराज साहब की पावन निश्रा में होना है। कार्यक्रम में पूनमचंद छाजेड़, राजमल चत्तर, विपिन छाजेड़, नितिन छाजेड़, विजय गादिया, शालभद्र चपलोद, रजत मेहता, नवीन गीरिया, अतुल चत्तर, सोहन आंचलिया, सुरेश पगारिया, निलेश दुग्गड़, संतोष गादिया, दिलीप पीपाड़ा, संजय मेहता, निर्मल सकलेचा, चंद्रशेखर डागा, राजेंद्र पटवा, गजेंद्र सकलेचा, अभय मेहता, सुभाष कांठेड़, कपिल सकलेचा, अजीत लुक्कड़, सुशील सेठिया आदि मौजूद थे।