Advertisement

उज्जैन:दूध में जहर देकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार

बेटी का साथ देने वाला पिता भी हिरासत में

Advertisement

उज्जैन। चार साल पहले नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले युवक को उसकी पत्ऩी व ससुर ने दूध में जहर देकर हत्या कर दी थी। माधव नगर पुलिस ने मामले की जांच के बाद इंदौर में रहने वाली मृतक की पत्नी और उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

एसआई महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि अशरफ पिता शकील कुरैशी निवासी नागझिरी को पारिवारिक विवाद के चलते वर्ष 2017 में पत्नी व ससुर ने दूध में जहर देकर हत्या कर दी थी। अशरफ के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए माधव नगर पुलिस को बयान दर्ज कराये थे जिसकी जांच के बाद मामले में अशरफ की पत्नी और ससुर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई। दोनों को आज इंदौर से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

4 बच्च्यिों के पिता ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन। 4 बच्चियों के पिता ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। दशरथ पिता चंदर (42) निवासी डोंगरखेड़ा थाना राघवी ने रात 11 बजे सल्फास की तीन गोलियां खा लीं। परिजन उसे रात 2 बजे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां दशरथ की मृत्यु हो गई। मृतक के काका करणसिंह ने बताया कि दशरथ की 4 बेटियां हैं। वह खेती करता था। उसने किन कारणों के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी किसी को नहीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें