Advertisement

उज्जैन:नकारात्मक विचारों को छोड़ मन में सकारात्मक बनाएं

उज्जैन। पश्चिम मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, महिला संगठन व युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय दिवस महेश नवमी के पावन पर्व पर आपदा की विपदा रिश्तो की संपदा पर वेबीनार का आयोजन झूम एप में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महेश वंदना व अतिथियों के मंच आमंत्रण के साथ प्रदेश सचिव उषा सोडानी ने किया। स्वागत उदबोधन प्रदेश अध्यक्ष वीणा सोमानी ने दिया। वेबीनार को संबोधित करने के लिए अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंदड़ा, सुशीला काबरा व वर्तमान राष्ट्रीय संगठन मंत्री शैला कलंत्री उपस्थित थी। सभी ने वर्तमान परिस्थितियों में हमें किस तरह की जीवनशैली अपनाना है व नकारात्मक विचारों को छोड़, मन को सकारात्मक बनाएं इस पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गगरानी (मुंबई) विशेष रूप से उपस्थित थीं। जिन्होंने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश सभा के मानद मंत्री अजय झंवर कार्यक्रम के संयोजक ईश्वर बाहेती, भरत तोतला, उर्मिला झंवर, युवा संगठन अध्यक्ष राहुल मानधना तीनों संगठन के सभी पदाधिकारी, अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन तक सभी समाजजन, बहने विशेष रुप से जुड़ी थी। संचालन-संयोजिका द्वय अर्चना सोमानी व मंजूरी डोडिया ने कि

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें