Advertisement

उज्जैन:पत्नी को पीटा और फांसी लगा ली

पत्नी तीन बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन से घर लौटी तो पति को फंदे पर देखा

Advertisement

उज्जैन। नीलगंगा थाना अंतर्गत जबरन कालोनी में रहने वाले युवक ने रात में शराब के रुपये नहीं देने पर पत्नी को पीटा। वह तीन बच्चों के साथ घर छोड़कर रेलवे स्टेशन चली गई। सुबह घर लौटी तो उसने पति को फांसी के फंदे पर लटका देखा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। पुलिस ने बताया कि भास्कर पिता रमेशचंद्र रघुवंशी 40 वर्ष निवासी जबरन कालोनी मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। रात में भास्कर ने पत्नी लक्ष्मी से शराब के लिये रुपयों की मांग की। लक्ष्मी ने रुपये देने से इंकार किया तो उसने मारपीट कर दी। लक्ष्मी अपने तीन बच्चों के साथ घर छोड़कर रेलवे स्टेशन चली गई। सुबह गुस्सा शांत होने पर वह घर लौटी तो देखा भास्कर फांसी के फंदे पर लटका था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना नीलगंगा पुलिस को दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें