Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:पुलिस पर कंजरों का हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, तीन गिरफ्तार

उज्जैन:पुलिस पर कंजरों का हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, तीन गिरफ्तार

उज्जैन। अवैध शराब पकडऩे गई पुलिस पर कंजरों का हमला ने हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। मामले में तीन कंजरों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि जिले के कायथा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर गुरुवार तीन पुलिसकर्मियों ने भटूनी गांव के मार्ग पर घेराबंदी की थी।

इस दौरान अवैध शराब ले जा रहे कंजरों ने पुलिस को दूर से देख लिया और पथराव कर दिया। कायथा थाने में पदस्थ आरक्षक तुलसीराम समेत तीन पुलिसकर्मियों को थाना प्रभारी ने अवैध शराब की सूचना पर घेराबंदी के लिए भेजा था। तीनों पुलिसकर्मी ने कंजरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस जवानों पर पत्थर फेंके। इसमें कांस्टेबल तुलसीराम को सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद देवास जिले के तीन कंजरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!