Advertisement

उज्जैन:पूर्व पार्षद के सट्टा घर पर क्राइम ब्रांच की दबिश

पूर्व पार्षद के सट्टा घर पर क्राइम ब्रांच की दबिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

तराना में तीन स्थानों से पकड़ाये आधा दर्जन से अधिक सटोरिये

उज्जैन। क्राइम ब्रांच की टीम ने बीती रात तराना में रहने वाले पूर्व पार्षद के सट्टा घर पर दबिश देकर हजारों रुपये नगद जब्त करते हुए पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया। टीम ने दो अन्य स्थानों पर भी दबिश देकर आधा दर्जन सटोरियों को पकड़ा।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि रितेश मूंदड़ा निवासी नयापुरा तराना भाजपा का पूर्व पार्षद है। उसके द्वारा पीठे में सट्टा संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर यहां सट्टा कर रहे रितेश मूंदड़ा सहित हरिनारायण, कमल, सत्तार और शाकीर को गिरफ्तार कर 45150 रुपये बरामद किये।

टीम ने खाटपुरा में किशन बागरी के घर दबिश देकर यहां से जीवन, किशन और छप्पू को सट्टा करते गिरफ्तार कर इनके पास से 12510 रुपये व महावीर पथ खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास दबिश देकर राहुल, सत्यनारायण, कालूराम को पकड़कर इनके पास से 12580 रुपये बरामद किये। सभी सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने तराना पुलिस के सुपुर्द किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें